रॉबर्ट किंग मर्टन
R.K मर्टन (4 जुलाई 1910 - 23 फरवरी 2003) रॉबर्ट किंग मर्टन (जन्म- मेयेर रॉबर्ट स्कोलनिक) एक अमेरिकी समाजशास्त्री थे,जिन्हें आधुनिक समाजशास्त्र का संस्थापक पिता माना जाता है, और अपराध विज्ञान के उपक्षेत्र में एक प्रमुख योगदानकर्ता है। उन्होंने अपने जीवन के अधिकांश समय तक कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाया, जहाँ उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का पद प्राप्त किया। 1994 में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए और विज्ञान के समाजशास्त्र की स्थापना के लिए विज्ञान के राष्ट्रीय पदक से सम्मानित किया गया। मर्टन बहुत बड़े प्रकार्यवादी थे तथा इन्होने प्रकार्यवाद को नई दिशा दी। मर्टन अमेरिकी समाजशास्त्र के दिग्गज समाजविज्ञानी सोरोकिन और पारसन्स के शिष्य रहे हैं तथा सुप्रसिद्ध पद्ध...